
पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता व अखंडता की दिलाई शपथ

संतकबीरनगर।राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ द्वारा रिजर्व अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह की उपस्थिति में पुलिस लाइन संतकबीरनगर में सरदार बल्लभ भाई पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण / पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उपस्थित पुलिस कर्मियों को राष्ट्र के एकता व अखंडता की शपथ दिलाई । राष्ट्र की एकता व अखण्डता के लिए लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल जी द्वारा किए गए कार्यों व उनके द्वारा राष्ट्र के प्रति समर्पण के बारे में बताया गया । इसी तरह जनपद के समस्त थानों/ चौकियों पर भी एकता व अखंडता की शपथ दिलाई गई । क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अंशुमान मिश्रा, प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन रजनीकांत ओझा सहित पुलिस के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे ।



More Stories
थाना धनघटा में नवनिर्मित आधुनिक भोजनालय का भव्य उद्घाटन, एसपी संदीप कुमार मीना ने किया लोकार्पण
दानवीर भामाशाह की जयन्ती पर ‘‘व्यापारी कल्याण दिवस‘’ का हुआ भव्य आयोजन।
जनपद न्यायाधीश, डीएम व एसपी ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का किया निरीक्षण।