
संतकबीरनगर।संत कबीर नगर मे अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण करने पर जनपद के 08 पुलिस कर्मियों –1– उ0नि0 श्याम नरायण श्रीवास्तव 2- उ0नि0 कृष्ण मोहन पाण्डेय 3- उ0नि0 राम नरेन्द्र पाण्डेय 4- उ0नि0 राजकिशोर तिवारी 5- उ0नि0 बुद्धि चन्द यादव 6- हे0का0 तिलक राम 7- हे0कां0 राम विलास यादव 8- कां0 श्रीकान्द प्रसाद गौतम को पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन मे माला पहनाकर, अंगवस्त्र, धार्मिक पुस्तक आदि देकर सम्मानित किया गया तथा उनकी दीर्घायु की प्रार्थना करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गयी । सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के परिजनों से भी महोदय द्वारा संवाद कर कुशलक्षेम जाना गया । सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सरकारी वाहनों में बैठाकर ढोल नगाड़ों के धुन के साथ विदा किया गया । इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संतोष कुमार सिंह,क्षेत्राधिकारी लाइन अंशुमान मिश्रा,प्रतिसार निरीक्षक रजनीकांत ओझा सहित पुलिस के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।



More Stories
पत्रकारों से दुर्व्यवहार पर भड़का आक्रोश, जर्नलिस्ट प्रेस क्लब ने प्रशासन से मांगी कड़ी कार्रवाई
थाना धनघटा में नवनिर्मित आधुनिक भोजनालय का भव्य उद्घाटन, एसपी संदीप कुमार मीना ने किया लोकार्पण
दानवीर भामाशाह की जयन्ती पर ‘‘व्यापारी कल्याण दिवस‘’ का हुआ भव्य आयोजन।