बाराबंकी ।जनपद अंतर्गत रामनगर पी जी कालेज रामनगर, बाराबंकी की राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के छठवें दिन बौद्धिक सत्र के मुख्य अतिथि एस आर जी , बेसिक शिक्षा विभाग अवधेश पाण्डेय ने गणित के महत्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि गणित के जादू जीवन को रोचक बनाने का काम करते हैं । श्री पाण्डेय ने गणित के अनेक रोचक गुर शिविरार्थी बच्चों के साथ साझा किए। शिविर में आज गणमान्य नागरिकों में श्री कृष्ण वीर सिंह , लक्ष्मण सिंह , सुरजीत सिंह , राम करन सिंह की उपस्थिति में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 कौशलेन्द्र विक्रम मिश्र , पूर्व प्राचार्य डॉ ओ0 पी0 सिंह , डॉ सुनीत सिंह , डॉ के के सिंह , डॉ एच के मिश्रा , डॉ अखिलेश वर्मा , डॉ विश्वेश मिश्रा , डॉ के पी सिंह , डॉ ओम कुमार , डॉ एम पी शुक्ला आदि ने शिविरार्थियों के साथ भोजन किया , और सफल शिविर के लिए कार्यक्रम अधिकारियों डॉ मनोज कुमार सिंह एवं डॉ राम कुमार सिंह की सराहना की ।
गणित के जादू जीवन को रोचक बनाते हैं : अवधेश पाण्डेय



More Stories
300 वर्ष पुराना स्वयंभू बाबा बैजूनाथ मंदिर का गर्भगृह ढहा, डीएम-एसपी व विधायक ने किया निरीक्षण
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।