संतकबीरनगर।महुली थाना क्षेत्र के हरिहरपुर कठिनईया नदी पुल के निकट टीकुई कोल चौबे सीवान में 7 वर्षीय मासूम का शव धोती से बंधा हुआ मिलने से सनसनी फैल गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना की जांच में जुट गई।
खलीलाबाद कोतवाली थाना के मटीहना निवासी 7 वर्षीय मासूम अरुण गुप्ता पुत्र स्व.श्याम सुंदर गुप्ता का शव रविवार को महुली थाना क्षेत्र के कठिनईयां नदी के पुल के पास गेहूँ की खेत मे मिला। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर हत्या करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार 3 दिन पूर्व घर के पास खेलते समय मासूम लापता हो गया था। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन नहीं मिला। उसके बाद कोतवाली खलीलाबाद में जाकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मृतक मासूम अरुण गुप्ता की मां प्रमिला गुप्ता ने गांव के ही व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।