बाराबंकी ।समाज सेवा राष्ट्रीय सेवा योजना का प्रमुख लक्ष्य है , जिसे आप सभी ने कार्यक्रम अधिकारियों के नेतृत्व में गांवों में साफ-सफाई , और शैक्षिक जागरूकता के माध्यम से सार्थक सिद्ध कर रहे हैं , यह उदगार प्राथमिक विद्यालय , बरियारपुर की प्रधानाचार्या सुश्री प्रियंका वर्मा ने राम नगर पी जी कालेज , रामनगर , बाराबंकी की राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के चौथे दिन के बौद्धिक सत्र के दौरान व्यक्त किये । इसके पूर्व शिविर के चतुर्थ दिवस पर एन एस एस द्वारा गोद लिए गांव बरियारपुर में प्रातः कालीन सत्र में शिवरार्थी स्वयं सेवक छात्र-छात्राओं ने साफ-सफाई की एवं स्वच्छता का संदेश दिया । प्रमुख रूप से झडुल्ले दास मन्दिर परिसर एवं प्राथमिक विद्यालय परिसर की सफाई की गई । शिविर कार्यक्रम अधिकारी द्वय डॉ मनोज कुमार सिंह एवं डॉ राम कुमार सिंह के नेतृत्व में सन्चालित हो रहा है । कार्यक्रम में झडुल्ले दास मन्दिर के मुख्य पुजारी हरिकेश महराज , प्राथमिक विद्यालय बरियारपुर की अध्यापिका कुम कुम मिश्रा , राजेश यादव , अंकिता मौर्या , अरूण लता , सरिता यादव , विशाल मौर्या , प्रद्युम्न त्रिवेदी , दीपक कुमार , अंशिका सिंह , शैलजा सिंह , महिमा मौर्या , तनु पाठक , शालू पाण्डेय , हर्षिता सिंह आदि स्वयं सेवक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ।
समाज सेवा राष्ट्रीय सेवा योजना का प्रमुख लक्ष्य



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश