रिपोर्ट-अहमद रजा
बृजमनगंज-महराजगंज। जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत धानी बाजार की रहने वाली प्रियांशी अपनी मेडिकल से संबंधित पढ़ाई पूरी करने के लिए यूक्रेन गई हुई थी।पिछले सप्ताह अचानक रुस और यूक्रेन का युद्ध शुरू हो गया।रुस द्वारा लगातार हमला जारी रखा जिससे उत्तर प्रदेश के जनपद महराजगंज के बृजमनगंज क्षेत्र के धानी बाजार की निवासी प्रियांशी तमाम भारतीय छात्रों के साथ यूक्रेन मे फस गई थी।भारत सरकार और भारतीय दूतावास के सहयोग से यूक्रेन में हो रहे भीषण युद्ध से सकुशल अपने वतन भारत लौट आई है।महराजगंज की बेटी प्रियांशी भी उन छात्रों में शामिल थीं, जो रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेन में फंसी हुई थी। लेकिन प्रियांशी अब युद्धग्रस्त यूक्रेन से दिल्ली पहुंच गई है। रुस यूक्रेन के भीषण युद्ध की खबर जैसे ही प्रियांशी के परिजनों को हुई तो प्रियांशी के घर वालों की चिंताएं बढ़ने लगी।परंतु घर वालों का सबर खुशियों का लहर लेकर आया।अब वह सकुशल यूक्रेन से राजधानी दिल्ली पहुंच गई हैं।बताया जा रहा है कि अब भी देश के बड़ी संख्या में ऐसे लोग यूक्रेन मे लोग फसे हुए हैं, जिनके माथे पर चिंता की लकीरें बढ़ती जा रही है, क्योंकि उनके बच्चे अब भी युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे हुए हैं।भारत सरकार और भारतीय दूतावास की मदद से बहुत सारे भारतीय स्टूडेंट्स तथा महराजगंज जिले की प्रियांशी शुक्रवार की रात 8 बजे स्लोवाकिया से दिल्ली पहुंची। धानी बाजार निवासी प्रियांसी पढ़ाई के लिए यूक्रेन गई थी। लेकिन पिछले दिनों रूस में यूक्रेन पर हमला बोल दिया, जिसके बाद युद्धग्रस्त यूक्रेन में कई भारतीय छात्र फंस गये। उन छात्रों में बड़ी संख्या मेडिकल स्टूडेट्स की है, जो वहां एमबीबीएस की पढ़ाई के लिये गये हैं।भारत सरकार और भारतीय दूतावास लगातार कोशिश कर रहा है कि भारत के सभी लोग सुरक्षित अपने वतन मे लौट सकें।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश