संतकबीरनगर।मेंहदावल विधानसभा में 3 मार्च को मतदान होना है। इसको लेकर संतकबीरनगर की डीएम दिव्या मित्तल तथा संतकबीरनगर के एसपी डॉ कौस्तुभ ने पूरी तैयारियां कर ली है।

विधानसभा मेहदवाल के बेलहर कला ब्लाक के गांव लोहरौली ठकुराई में प्रधान मिंदल देवी व प्रधान प्रतिनिधि गुड्डू शर्मा ने शासन व प्रशासन की गाइड लाइन के अनुसार तैयारी पूर्ण कर ली है।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि 03 मार्च को मतदान होना है। इसी को लेकर गांव के लोगों को स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया गया है। बूथ को दुल्हन की तरह सजाया गया है।
बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से अपील की गई है कि दो गज की दूरी तथा माक्स का प्रयोग करें। ग्रामीणों से मतदान के दौरान कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करने की अपील की जा रही है।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश