बाराबंकी । जनपद अंतर्गत रामनगर पी जी कालेज रामनगर बाराबंकी की राष्ट्रीय सेवा योजना की दो इकाइयों का सात दिवसीय दिवा-रात्रि शिविर दिनांक 02/03/2022 को आच्छादित ग्राम अगान पुर में प्रारम्भ हुआ , जिसका उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 कौशलेन्द्र विक्रम मिश्र ने किया , जो दिनांक 08/03/2022 तक रात्रि दिन चलेगा जिसमें दोनों इकाइयों के 100 स्वयं सेवक छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ कौशलेंद्र विक्रम मिश्र ने राष्ट्र सेवा में युवा पीढ़ी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह कर सकती हैं , लेकिन अनुशासन में रहना बहुत जरूरी है । शिविर कार्यक्रम अधिकारी डॉ मनोज कुमार सिंह एवं डॉ राम कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रारम्भ हुआ । इस अवसर पर महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ ओ0 पी0 सिंह , डॉ एच के मिश्रा , डॉ विश्वेश मिश्रा , राजेश यादव आदि उपस्थित रहे ।
सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर प्रारंभ



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश