रिपोर्ट-अमित मिश्रा
खड्डा, कुशीनगर। नगर पंचायत छितौनी के पथलहवा मोहल्ला में गुणवत्ता की घोर अनदेखी कर कराये जा रहे निर्माण कर पर प्रशासक/ एसडीएम उपमा पाण्डेय व ई ओ देवेश मिश्रा को शिकायत के बाद भी सुधार नही होने पर ग्रामीणों ने आक्रोशित हो कर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होने कहा कि मोहल्ला में मानक के विपरीत निर्माण कार्य नही होने देगें। ठेकेदार की मनमानी नही चलेगी। प्रदर्शन कर रहे प्रमोद कुमार, नन्दकिशोर पटेल, रामनरेश, मंगल साहनी समेत उर्मिला देवी, गुड्डी देवी, अंजली देवी, तजबून, लीलावती देवी आदि महिलाओं ने बताया कि ठेकेदार मजदूरो को भेज कर मनमानी कार्य करवा रहा है। इण्टर लाकिंग की दिवार जोडाई जहा 14-1 के मसाला से हुई है तो गिट्टी भी सबसे निम्म श्रेणी की ईट का प्रयोग किया जा रहा है। इसके साथ दोनों दिवारों के बीच गिट्टी 1 इंच से डेढ़ इंच ही गिट्टी डाल कर कोरमपूर्ति की जा रही है। इस पर माना करने पर भी ठेकेदार जल्दी काम कर निकलना चाहता है।



More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान: डीएम ने 314-धनघटा (अ.जा.) के बूथों का किया स्थलीय निरीक्षण
थाना महुली का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
गोवर्धन घाट पर श्री सीताराम महायज्ञ के लिए हनुमान ध्वजा की स्थापना