मिहीपुरवा, बहराइच । मोतीपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा राजापुर में ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाओं को मतदान के लिए शपथ दिलाया गया। जनपद में शत-प्रतिशत मतदान के लिए जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र, सीडीओ कविता मीना के निर्देश से पूरे जिले में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें महिलाओं को मतदान के लिए शपथ दिलाई गई।उत्तर प्रदेश आजीविका मिशन ट्रांसफॉर्मिंग रूलर इंडिया फाउंडेशन के प्रबंधक मुरारी कुमार झा और एग्जीक्यूटिव संदीप कुमार के नेतृत्व में समूह की महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रत्येक ग्राम सभा की समूह से जुड़ी महिलाओं को शपथ दिलाई गई। राजापुर कतर्निया में समूह से जुड़ी सभी महिलाओं को शपथ दिलाया गई।महिलाओं ने शपथ लेने के बाद कहा कि हम लोग स्वयं मतदान करेंगे तथा सभी महिलाओं को मतदान के लिए जागरूक करेंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह में राहुल यादव, मंजू राय,पुष्पारानी फूलमती,अमला देवी, निर्जला देवी तथा टीआईआरएफ की टीम शामिल रही।
मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु समूह से जुड़ी महिलाओं को दिलाई शपथ।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश