राजस्व और खनन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गया कारवाई
सहजनवा गोरखपुर- सहजनवा तहसील क्षेत्र में लगातार हो रहे अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए राजस्व और खनन विभाग द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे थे। लेकिन खनन माफिया प्रशासन के आंख में धूल झोंक कर अवैध कारोबार संचालित कर रहे थे। जैसे ही राजस्व और खनन विभाग ने खनन माफियो पर कार्रवाई किया तो अन्य खनन माफियो में हड़कंप मच गया है।बुधवार को उपजिलाधिकारी सहजनवा सुरेश राय में जानकारी मिली कि बड़गहन के पास राप्ती नदी के किनारे दिन दहाड़े खनन माफियाओं द्वारा अवैध खनन किया जा रहा है। उन्होंने तत्काल नायब तहसीलदार अमित कुमार सिंह और खनन इस्पेक्टर जितेंद्र शर्मा को मौके पर भेज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिये। मौके पर पहुची राजस्व और खनन विभाग की टीम ने अवैध खनन कर मिट्टी लादकर ले जा रहे दो ट्रैक्टर ट्राली तथा एक पोकलैंड को रोक लिया। और चालक से कागजात मांगे तो उनके पास कोई कागजात मौके पर नही मिला। उसी दौरान अधिकारियों को देख अवैध खनन में संलिप्त अन्य ट्रैक्टर ट्राली तथा लोडर चालक अपने वाहन को लेकर भागने सफल रहे। राजस्व और खनन विभाग की टीम ने मिट्टी लदे दोनों ट्रैक्टर ट्राली और एक पोकलैंड को गीडा थाने पर लाकर सौप दिया। तथा वाहनों को सीज करने का निर्देश दिये।इस बाबत नायब तहसीलदार अमित कुमार सिंह ने कहा कि मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर ट्राली तथा एक पोकलैंड को पकड़ कर गीडा पुलिस को सुपुर्द कर सीज करने का निर्देश दिये गये है।



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।