बखिरा थाना क्षेत्र के ग्राम रानीपुर के पास की घटना
दुर्घटना के बाद मोटरसाइकिल धू-धू कर जलने लगी

संतकबीरनगर।नंदौर बांसी मार्ग पर स्थित ग्राम रानीपुर के सामने दोपहिया और कार की भिड़ंत में एक गंभीर रूप से घायल हो गया उल्लेखनीय है कि उपेंद्र निषाद पुत्र रामसनेही उम्र लगभग 28 वर्ष निवासी बेलवा ठकुराई संत कबीर नगर साथा से नंदौर की तरफ मोटरसाइकिल ( पल्सर) से जा रहे थे की अचानक विपरीत दिशा से आ रही कार की ठोकर से दुर्घटनाग्रस्त हो गए. जिसमें तत्काल ही पल्सर में मोटरसाइकिल में आग लग गई और उपेंद्र बुरी तरह घायल हो गया उसी मार्ग से गुजर रहे उत्तर प्रदेश सर्वश्रेष्ठ युवा पुरस्कार विजेता बिपिन जायसवाल , उपेंद्र के लिए देवदूत बनकर पहुंचे, उन्होंने तत्काल ही एंबुलेंस की व्यवस्था करा कर घायल व्यक्ति को तत्काल चिकित्सा हेतु मेहदावल समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया साथी ही साथ आग लगी मोटरसाइकिल को ग्रामीणों के सहयोग से बुझा के किसी अप्रिय अनहोनी को काबू में करके सराहनीय कार्य किया।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश