औरंगजेब शेख सहायक ब्यूरो महराजगंज
पुरन्दरपुर ,महराजगंज।जनपद के स्थानीय थाना क्षेत्र पुरंदरपुर क्षेत्र के अंतर्गत स्थानीय थाना पुरंदरपुर के पास देवपुर की तरफ हाईवे पर गिट्टी बालू रखकर अतिक्रमण किया गया। आपको बताते चलें कि उसी स्थान पर अंधा मोड़ हैं। जिससे सामने से आने वाली वाहनों का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। और तो और उसी जगह पर पूर्व में कई घटनाएं हो चुकी हैं। उसके बाद भी शासन प्रशासन इस अतिक्रमण को हटाने में नाकाम हैं। ऐसा मालूम हो रहा है। कि बड़ी घटना के इंतजार में हैं। शासन प्रशासन के लोग वक्त रहते अतिक्रमण नहीं हटवाते हैं तो उक्त सड़क मार्ग पर और भी घटनाओं का अंजाम देखना पड़ सकता है अब देखना है कि शासन प्रशासन के लोग उक्त घटना पर कैसी रवैय्या अपनाते हैं



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश