जरवल,बहराइच । अज्ञात चोरों द्वारा एक निजी इंटर कालेज परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरा डिवाइस व गैस सिलेंडर को गायब कर दिया गया।पीड़ित विद्यालय प्रबंधक रघुनाथ प्रसाद श्रीवास्तव के द्वारा जरवलरोड थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।जरवलरोड स्थित आरपीएस इंटर कॉलेज परिसर में विद्यालय की सुरक्षा को देखते हुए विद्यालय प्रबंधन की ओर से करीब एक दर्जन सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने विद्यालय परिसर के ऑफिस व अन्य कमरों में लगे सीसीटीवी कैमरे को चोरी कर ले गए। विद्यालय प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रातः स्कूल पहुंचने पर देखा तो विद्यालय ऑफिस का ताला टूटा था अन्य कमरों की निगरानी की गई तो कमरों में लगे सीसीटीवी कैमरे व अन्य सामान गायब था जिसकी कीमत करीब 50 हजार के आस पास होगी।प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है शीघ्र घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
अज्ञात चोरों द्वारा एक प्राइवेट इंटर कालेज परिसर में चोरी



More Stories
31 ग्राम पंचायतों के ग्राम सचिवालयों में पहुंचा डिजिटल लाइब्रेरी का सामान
धनघटा तहसील अंतर्गत बाढ़ से सुरक्षा एवं बचाव के दृष्टिगत तहसील प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा निरंतर तटबँधों की सुरक्षा एवं निगरानी के साथ-साथ संभावित आपदा से बचाव के दृष्टिगत आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।
डीएम ने पांच दिवसीय कृषक प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम हेतु बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।