बहराइच। मुस्तफाबाद निवासी नीरज ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण की है। परिणाम आने पर परिवार के साथ गांव के लोगों ने माला पहना कर स्वागत किया। “पंख ही काफी नहीं है आसमानों के लिए,,हौसला भी चाहिए ऊँची उड़ानों के लिए” उपरोक्त पंक्तियां जरवल के मुस्तफाबाद निवासी नीरज वर्मा पर सटीक बैठती है। जिसने बिना किसी बड़ी कोचिंग संस्थान के नीट के तहत एमबीबीएस में दाखिला लेने के लिए अपने जुनून को कम नहीं होने दिया। नतीजन नीरज को नीट परीक्षा के बाद एमबीबीएस के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज में दाखिला मिल गया। मुस्तफाबाद निवासी 21 वर्षीय नीरज कुमार वर्मा पुत्र करुणेश वर्मा का बचपन से ही डॉक्टर बनने का सपना रहा है। इसके लिए वह बिना कोचिंग के तैयारी कर रहे थे। नीरज ने नीट परीक्षा 2021 उत्तीर्ण कर परिवार का नाम बढ़ाया है। नीट परीक्षा के बाद नीरज को प्रतापगढ़ स्तिथ सरकारी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस कोर्स में दाखिला मिला है।नीरज एक सामान्य परिवार के रहने वाले हैं। इनके पिता शिक्षा मित्र तथा माता ग्रहणी है। नीरज ने इसका श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को दिया है। नीरज ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा सरस्वती विद्या मंदिर बहराइच से उत्तीर्ण की है। नीरज के नीट परीक्षा उत्तीर्ण करने पर लोगों ने मिठाई खिला व फूल माला लादकर बधाई दी हैं। इस दौरान रूद्र सेन चौधरी, प्रदीप त्रिपाठी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम चन्द्र वर्मा, जगन्नाथ, करुणेश वर्मा, सहित काफी लोग मौजूद रहे
नीरज ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया मान, परिवार के साथ ग्रामीणों ने किया स्वागत



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।