आगामी चुनाव में जात धर्म से उठ प्रदेश के विकास हेतु मतदान करने की अपील की।
नेता सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर पत्रकारों को किया सम्मानित। मास्क व सेनेटाइज़र हुआ वितरित।
मिहींपुरवा/बहराइच- विकासखंड मिहींपुरवा बलहा 282 में आज नेता सुभाष चंद्र बोस की जयंती के शुभ अवसर पर सपा नेता कुंदन रावत की ओर से आयोजित की गयी।रविवार को आयोजित जयंती समारोह में मांस्क व सेनिटाइजर वितरित करते हुये सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। सपा नेता कुंदन रावत ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का पूरा राष्ट्रहित एवं गरीब मजदूर किसानों के उत्थान हेतु ही बीता है उनकी जयंती पर हम सब संकल्प लेते हुये नेता जी के आदर्शों पर चले एंव जात धर्म से उठ प्रदेश के विकास हेतु अपने मत का प्रयोग करें। सपा नेता कुंदन रावत ने कहा कि आने वाले समय में समाजवादी की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी l समाजवादी सरकार में 300 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी समाजवादी पेंशन योजना फिर से शुरू किया जाएगा l कार्यक्रम के अंत में सपा नेता कुंदन रावत ने उपस्थित पत्रकार बंधुओं को अंग वस्त्र एवं डायरी पेन देकर सम्मानित किया l इस मौके पर सपा नेता कुंदन रावत, सपा नेत्री व जिला पंचायत सदस्य मालती रावत, दिलीप वर्मा राम धीरज यादव, सोनू रावत, मक्कू शेर बहादुर, प्रेम धारी गौतम समेत कई लोग मौजूद रहे l



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।