सुजौली, बहराइच । भारतीय किसान यूनियन टिकैत के उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड इकाई के प्रदेशाध्यक्ष अजित सिंह ने मलकीत सिंह निवासी मटेही थाना सुजौली क्षेत्र को बहराइच का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।अराजनैतिक संगठन भाकियू टिकेत के प्रदेशाध्यक्ष ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मलकीत सिंह को जिले में किसानों के हित व मुद्दों को शासन व प्रशासन के समक्ष पुरजोर तरीके से किसानों की आवाज बुलंद करने के लिए संगठन विस्तार करने को कहा है।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष बने मलकीत सिंह



More Stories
ईद के पावन अवसर पर सभी को दिली मुबारकबाद
डीसीएम-कार की भिड़ंत में कुशीनगर के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर
झोपड़ी में लगी भीषण आग, चार बकरियां जलीं; बचाने में मां-बेटी झुलसी