बांसगांव – गोरखपुर । बेलीपार के रूद्राईन उर्फ मझिगावा में सामाजिक कार्यकर्ता इंदू देवी की 21वीं पुण्यतिथि पर गरीब, असहाय व्यक्तियों के बीच 251 लोगों को कंबल वितरित किया। कार्यक्रम में मौजूद बासगाव कानूनगो नागेंद्र प्रसाद शुक्ला ने कहा कि स्वर्गीय इंदू देवी धर्म परायण महिला रहीं और उन्होंने सदैव गरीबों और असहाय लोगों की मदद की। उनके द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलते हुए इस कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे सहायक विकास अधिकारी अनूप शुक्ला ने कहा कि गरीबों की सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा है स्व0 इंदू देवी के प्रेरणात्मक विचारो पर चलकर हर सक्षम व्यक्ति को चाहिए कि जरूरतमंदों की यथासंभव मदद करें। इस दौरान भूमि विकास शुक्ला, देव नारायण शुक्ला, हरिशंकर शुक्ला, अनिल शुक्ला, सुनील शुक्ला, राम नाथ शुक्ला, भगवान शुक्ला, समाजसेवी संदीप तिवारी, प्रभु नाथ त्रिपाठी, जितेंद्र शुक्ला, डब्लू शुक्ला आदी लोग उपस्थित रहे।
समाजसेविका के 21वीं पुण्य तिथि पर गरीबों में बांटा गया कम्बल



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश