सहजनवा । थाना क्षेत्र के घघसरा पुलिस चौकी क्षेत्र में थाना प्रभारी सहजनवा अंजुम कुमार चतुर्वेदी की अध्यक्षता में पुलिस तथा सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने फ्लैक मार्च किया तथा सबके सहयोग और शांति पूर्वक चुनाव संपन्न कराने की अपील किया । फ्लैक मार्च- घघसरा हनुमान मंदिर से सुरू किया गया तथा बनौला-बनकटिया, बैंसला होते हुए, पुनः बाजार पहुंचे । थाना प्रभारी अंजुम कुमार चतुर्वेदी व चौकी प्रभारी सुनील कुमार कश्यप ने लोगों से अपील की कि पुलिस जनता के साथ हैं । उनकी सुरक्षा तथा उनके हितों की रक्षा उनकी प्रथम प्राथमिकता में है । हम सभी से सहयोग की अपील करते हैैं । चुनाव में बाधा डालने वाले अराजक तत्वों की खैर नहीं है । हम सब उनसे कड़ाई से निपटेंगे । उक्त अवसर पर दरोगा सुनील कुमार, सिपाही जितेन्द्र कुमार, विजय कुमार यादव, अंकित यादव, अभिषेक,आकाश,राजू पाल,बाबू राम समेत कई जवान मौजूद थे ।
सीमा सुरक्षा बल के साथ पुलिस ने क्षेत्र में किया फ्लैग मार्च



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।