गोला बाजार, गोरखपुर । गोला थाना क्षेत्र के गोपालपुर में तीन दुकानों के शटर का ताला तोड़कर चोरों ने दुकान में रखा नकदी वा सामान उठा ले गए थाना क्षेत्र के देवकली निवासी लक्ष्मन सेठ की किराने की दुकान गोपालपुर मे स्थित है।तथा बगल मे ही एक और दुकान है।जिसमें गाय बांधतें हैं। तथा गुड़ के डिब्बे रखे हुए हैं।सुबह वे गाय को चारा देने के लिए बाहर नाद पर लेने गए तो दुकान का ताला टूटा देखा, अंदर जाकर देखा तो कुछ बांस बल्ली ही गायब था।लेकिन बगल मे स्थित बियर शाप को देखा तो वहां का ताला भी टूटा देखा।उन्होंने तत्काल बियर शाप के मालिक थाना क्षेत्र के ही सहड़ौली निवासी अभिषेक राय को सूचना दिया।मौके पर पहुंचे अभिषेक राय ने तुरंत पुलिस को सूचना दिया।इस दौरान उन्होंने बताया कि तीन दिन की बिक्री ।लगभग एक लाख पंद्रह हजार रुपया व सात पेटी बियर की पेटी गायब है। वहीं पर मां शारदा मेडिकल स्टोर के शटर का ताला तोड़कर उसमें रखा बीस हज़ार रुपए भी चोर उठा ले गए ।इस संबंध मे थानाध्यक्ष राहुल कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है जल्द ही चोरी का पर्दाफाश हो जाएगा।
बियर शाप सहित तीन दुकानों में चोरी



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश