बहराइच। मोतीपुर तहसील के नौबना गांव में सड़क की जमीन पर लोग आवास और शौचालय बनवा रहे हैं। इससे सड़क पर कब्जा होता जा रहा है। ग्रामीणों की शिकायत पर मंडलायुक्त ने एसडीएम को जांच कर कब्जा हटाने के निर्देश दिए थे, लेकिन मंडलायुक्त के आदेश की एसडीएम द्वारा दरकिनार किया जा रहा है।
मोतीपुर तहसील क्षेत्र के नौबना गांव में गाटा संख्या 1436 ग्राम समाज की जमीन है। इसके बगल में ही सड़क की जमीन है। गांव निवासी दिवाकर पुत्र राजकिशोर ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर मांझरा गांव निवासी सत्यनाम, मैकू, छोटेलाल, पहलवान, संजय, सियाराम, मुंशी समेत 20 से अधिक लोगों पर सड़क की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया था।
साथ ही ग्राम समाज और सड़क की जमीन पर प्रसाधन और मकान निर्माण कराने से आवागमन में समस्या होने की बात कही थी। लेकिन उपजिलाधिकारी ने कोई कार्रवाई नहीं की। परेशान ग्रामीण ने कमिश्नर से शिकायत की।
कमिश्नर ने एसडीएम मोतीपुर को जांच कर कब्जा हटवाने के निर्देश दिया है। लेकिन मंडलायुक्त के आदेश का 10 दिन बीत गया है। अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। अब ग्रामीण आंदोलन की बात कह रहे हैं।
तहसीलदार कोर्ट में भी चल रहा वाद
जमीन पर कब्जे के मामले को लेकर दिवाकर ने तहसीलदार कोर्ट में बाद दायर कर दिया है। जिसमें मुंशी, सुरेश, रामफल, रमेश समेत मंझरा निवासी 13 लोगों के विरुद्ध वाद चल रहा है



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश