मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र सिंह के हाथों हुआ वितरण का कार्य

संतकबीरनगर।विकास खण्ड बेलहर कला के ग्राम पंचायत बभनी में मुख्य अतिथि भूपेंद्र सिंह व प्रधान राधेश्याम मौर्य की अगुआई में उज्जवला गैस कनेक्शन के तहत पात्र लाभार्थियों को गैस कनेसक्शन का वितरण का कार्य कराया गया।
आपको बताते चले कि बभनी के पंचायत भवन में उज्जवला के तहत गैस का वितरण किया गया।प्रधान और ग्रामीणों ने बतौर मुख्य अतिथि रहे ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र सिंह का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।ब्लॉक प्रमुख द्वारा 30 लाभार्थियों को उज्जवला गैस का वितरण किया गया।गैस पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे।ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि भाजपा सरकार ग्रामीण महिलाओं के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है।हर क्षेत्र में महिलाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस मौके पर महिलाओं ने प्रधान और ब्लॉक प्रमुख की प्रशंसा की।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश