कुशीनगर।पिपरा बाजार में स्थित बरवा पूर्दिल के ग्राम सभा के लोगों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। कब्रिस्तान की भूमि से अतिक्रमण हटवाने और अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कार्रवाई कराने की मांग की।
प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे ग्राम प्रधान विनोद कुशवाहा ने कहा कि 2017 में तत्कालीन सचिव सुनिता, इस हल्का के लेखपाल पुरषोत्तम सिंह और ग्राम प्रधान सुमन देवी ने गांव की खुली बैठक में कब्रिस्तान की भूमि का प्रस्ताव किया गया था। इसके बाद डीएम के निर्देश पर एसडीएम न्यायालय में राजस्व विभाग के रिपोर्ट के अनुसार क्रबिस्तान के नाम से जमीन दर्ज कर ली गई। इस भूमि पर गांव के ही एक व्यक्ति ने अपने हिरासत में लेकर कर खाद और पुआल रख दिया है। इससे गांव के लोगों में नाराजगी जताई है। लोगों ने इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई कर कब्रिस्तान से अतिक्रमण हटाने की मांग की है। इस दौरान नूरुल होदा, समसुदीन, कुतबुद्दीन, कासिम, हजरत,मेहरुद्दीन, ग्येसुदिन, बसीर, आशिक, छेदी, बुन्ना, मजहर, नूरुदिन, मंसूर, अकबर, एरुन नेशा, जमीला, रोशाना, रोबाइदा, सीतारा, बचिया, इसमुहम्मद आदि लोग उपस्थित रहे।
कब्रिस्तान से अतिक्रमण हटाने के लिए ग्रामीणों ने किया मांग



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश