
युवाओं को नशामुक्त भारत एवं विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने पर दिया गया विशेष जोर।
संत कबीर नगर। जनपद में युवाओं को राष्ट्र निर्माण, सामाजिक जागरूकता एवं नशामुक्त भारत के संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद में आज *विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षाविदों एवं युवा कार्यक्रम से जुड़े पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव जी रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता हीरालाल रामनिवास पीजी कॉलेज, खलीलाबाद के प्राचार्य कृजेश त्रिपाठी द्वारा की गई। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला वन अधिकारी हरिकेश यादव, प्रभा देवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रमोद त्रिपाठी तथा हीरालाल कॉलेज खलीलाबाद के प्रधानाचार्य अरुण कुमार ओझा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में नेशनल यूथ आइकॉन प्रदीप सिंह सिसोदिया, एनएसएस अधिकारी मनोज मिश्रा एवं मनोज वर्मा सहित अन्य गणमान्य लोगों एवं युवाओं की सहभागिता रही। आयोजन के माध्यम से युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने, सकारात्मक सोच विकसित करने तथा विकसित भारत-2047 के लक्ष्य में उनकी भूमिका को रेखांकित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन जिला युवा अधिकारी निशांत कुमार चौहान द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन सिद्धार्थ शंकर ने किया।
आयोजन में लेखा एवं कार्यक्रम अधिकारी सुधांशु त्रिपाठी तथा एमटीएस (मल्टी टास्किंग स्टाफ) प्रिन्स त्रिपाठी सहित मेरा युवा भारत, संतकबीरनगर के अन्य पदाधिकारी एवं युवा उपस्थित रहे।



More Stories
एडीएम द्वारा मण्डी में स्थित धान क्रय केन्द्रों का किया गया निरीक्षण।
डीएम की अध्यक्षता में धनघटा तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन, प्रकरणों/संदर्भों का गुणवत्तापूर्ण एवं समय से निस्तारण करने के दिए गए निर्देश।
डीएम व एसपी द्वारा संयुक्तरुप से कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर श्रद्धालुओं द्वारा स्नान करने के दृष्टिगत बिड़हरघाट का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का लिया गया जायजा, स्नानार्थियों की सुविधा की दृष्टिगत संबंधित अधिकारियों को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश।