
न्यायालय सभागार में आयोजित हुआ गांधी जयंती समारोह।
चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को जिला जज ने किया सम्मानित।
संत कबीर नगर । उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, संत कबीर नगर के अध्यक्ष/ जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह के अध्यक्षता में न्यायालय सभागार में गांधी जयंती समारोह आयोजित किया गया। समारोह का संचालन सुश्री अनन्या साह द्वारा किया गया। कार्य्रकम की शुरुआत जिला जज रणधीर सिंह ने गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पण एवं शपथ दिला कर किया।
कार्यक्रम में दिनांक 25 सितंबर 2026 से 02 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न विद्यालयों में चलाए गए पॉक्सो अधिनियम से संबंधित जागरूकता अभियान का समापन, चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को पुरस्कृत करते हुए किया गया। उक्त चित्रकला प्रतियोगिता “बचपन बचायें, कानून को जाने, अपने और राष्ट्र के भविष्य निर्माण करें” विषय पर आयोजित किया गया था।
कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष रणधीर सिंह ने गांधी जी के विचारों पर बात करते हुए सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने एवं अपने आस-पास सफाई रखने, कर्तव्यनिष्ठ एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की अपील किया। अपर जिला जज प्रथम श्री गजेंद्र ने उपस्थित बार के पदाधिकारियों से न्यायालय में लंबित प्राचीनतम मामलों को निस्तारित किए जाने में सहयोग की अपेक्षा किया। अपर जिला जज पॉक्सो श्री कृष्ण कुमार-पंचम ने गांधी जी से जुड़े अनसुने किस्सो को सुनाया तथा उनके विचारों को सार्थक बनाने हेतु अपील किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुश्री अनन्या साह ने बताया कि दिनांक 25 सितंबर 2026 से 02 अक्टूबर 2026 तक समस्त न्यायिक अधिकारियों द्वारा पॉक्सो अधिनियम संबंधित कुल 10 विद्यालयों में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसी प्रकार लीगल एड डिफेंस काउंसिल द्वारा विभिन्न विद्यालयों में कुल 05 जागरूकता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिवक्ता मध्यस्थगण द्वारा कुल 28 विद्यालयों में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। पराविधिक स्वयं सेवकगण द्वारा कुल 34 जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस प्रकार जनपद के विभिन्न विद्यालयों में कुल 77 जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने “रघुपति राघव राजा राम” गाया।
इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय नासिर हुसैन, अपर जिला जज एससी/एसटी चंद्र मोहन श्रीवास्तव, अपर जिला जज एफटीसी दिव्यानंद, सीजेएम चेतना त्यागी, एसीजेएम संजय राज पांडे, सिविल जज जू०डी० अशोक कसौधन, सिविल जज जू ०डी० एफटीसी निधि मिश्रा, सिविल जज जू०डी० अभिनव त्रिपाठी, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद पाठक, महामंत्री निरंजन सिंह, चीफ एलएडीसीएस अंजय कुमार श्रीवास्तव समेत कर्मचारीगण, विद्यार्थीगण, शिक्षकगण समेत अन्य लोग उपस्थित रहें।



More Stories
विकसित गांव अभियान: बीडीओ ने चौपालों का किया औचक निरीक्षण
डीएम ने महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण।
‘‘सेवा संकल्प अभियान‘‘ के अंतर्गत गांधी जयंती व शास्त्री जयंती पर डी0पी0आर0सी0 हॉल में भव्य समारोह का किया गया आयोजन, उत्कृष्ट प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित।