
सीडीओ द्वारा विभिन्न विधाओं/कलाओं में आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र व शील्ड प्रदान कर किया गया सम्मानित।
‘‘मेरे सपनों का भारत‘‘ थीम पर विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने कला और प्रतिभा का किया आकर्षक प्रदर्शन।
सीडीओ, अधिकारीगणों, लाभार्थीगण एवं छात्र-छात्राओं द्वारा सूचना विभाग द्वारा लगायी गयी चित्र प्रदर्शनी का किया गया अवलोकन।
संत कबीर नगर । मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में ‘‘सेवा संकल्प अभियान‘‘ के अंतर्गत ‘‘मेरे सपनों का भारत‘‘ की थीम पर आज गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती की अवसर पर डीपीआरसी हाल में आयोजित भव्य समारोह में शिक्षा विभाग, पंचायतीराज विभाग, खेलकूद विभाग व बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा विगत दिवसों में विभिन्न विधाओं व कलाओं में आयोजित कराई गई प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
उल्लेखनीय है कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विगत 17 सितम्बर से विभिन्न विभागों द्वारा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता सहित खेल-कूद प्रतियोगिताओं, चित्रकला, वाद-विवाद, देशभक्ति गीत सहित विभिन्न विधाओं से जुड़ी हुई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। इसी क्रम में आज के मुख्य समारोह में इन सभी विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी प्रतिभागियों को मुख्य विकास अधिकारी एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा डीपीआरसी हाल में देश एवं प्रदेश की विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित चित्र प्रदर्शनी लगायी गयी जिसका मुख्य विकास अधिाकारी सहित अन्य अधिकारियों व विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी गणांे व छात्र-छात्राओं द्वारा अवलोकन किया गया।
इस अवसर पर सूचना एवं संस्कृति विभाग से पंजीकृत कलाकार महेश मौर्या एण्ड पार्टी कलाकारों द्वारा सेवा संकल्प अभियान पर आधारित लोकगीतों के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रस्तुति की गई एवं योजनाओं का लाभ लेने के उपस्थित जनमानस को जागरूक किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित सभी अधिकारियों, शिक्षक/शिक्षकाओं, छात्र-छात्राओं व मीडिया प्रतिनिधियों को गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विगत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न विभागों के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजनाओं का प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है उन्होंने सभी को योजनाओं के प्रति जागरूक रहते हुए लाभ लेने हेतु प्रेरित किया और कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित ना रहे यही सरकार एवं प्रशासन का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि हमें अपने-अपने स्तर पर ही बेहतर करने का प्रयास करना चाहिए, देश एवं प्रदेश के विकास में हर व्यक्ति के कार्यो का अहम योगदान है, सभी की महत्वपूर्ण भूमिका एवं भागीदारी है।
उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी के सत्य और अहिंसा के मार्ग तथा शास्त्री जी के ‘‘जय जवान-जय किसान‘‘ के नारे आज भी हमारे लिए प्रेरणापुंज हैं। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से हम उनके आदर्शों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का प्रयास कर रहे हैं। आज सम्मानित होने वाले सभी प्रतिभागी एवं बच्चे ही ‘‘मेरे सपनों का भारत‘‘ की नींव हैं और इनकी बहुमुखी प्रतिभा देश को एक नई ऊँचाई पर ले जाएगी।
इस अवसर परियोजना निदेशक विजयन्त सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक उपेन्द्र कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी अरूण कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुजीत कुमार, खण्ड शिक्षा अधिकारी खलीलाबाद महेन्द्र प्रसाद, सी0डी0पी0ओ0 सत्येन्द्र सिंह, जिला समन्वयक पंचायतीराज प्रदीप त्रिपाठी, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित भारी संख्या में शिक्षक/शिक्षिकाएं, छात्र/छात्राएं व सम्भ्रान्त नागरिकगण आदि उपस्थित रहे।



More Stories
विकसित गांव अभियान: बीडीओ ने चौपालों का किया औचक निरीक्षण
डीएम ने महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण।
न्यायालय सभागार में मनाया गया गांधी जयंती।