
साफ संदेश , संतकबीरनगर। जिले के महुली थाना क्षेत्र में चल रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने गैंगेस्टर से जुड़े एक मामले में वांछित तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों को पकड़ा।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपित मुखलिसपुर क्षेत्र के निवासी हैं और काफी समय से वांछित चल रहे थे। इनके विरुद्ध पूर्व में दर्ज एक गंभीर आपराधिक प्रकरण का भी उल्लेख पुलिस अभिलेखों में है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
कार्रवाई में थाना महुली पुलिस टीम के अधिकारियों व कर्मियों की प्रमुख भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।



More Stories
गोरखपुर से विश्व साहित्य तक पहुंची संत सौरभ की सद्भाव यात्रा
बाबा बैजूधाम में डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, विधि-विधान से किया पूजन
नीलमणि ने पेश की सेवा और समर्पण की एक और मिसाल, अधिवक्ता चैंबर का हुआ भव्य लोकार्पण