
राष्ट्रीय लोक अदालत का उठायें लाभ – जनपद न्यायाधीश।
संत कबीर नगर । जनपद न्यायाधीश मोहन लाल विश्वकर्मा ने सभी न्यायिक अधिकारियों के साथ आगामी 13 दिसम्बर 2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के तैयारियों के बावत बैठक आहुत किया।
जनपद न्यायाधीश ने अधिकारियों को बताया की राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के आदेशानुसार दिनांक 13 दिसम्बर 2025 दिन द्वितीय शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किए जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। उन्होंने समस्त न्यायिक अधिकारियों से निर्देश दिया कि वह अपने-अपने कोर्ट में ज्यादा से ज्यादा वादों एवं मामलों का निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। तथा लोक अदालत में प्रतिभाग करने के लिए ज्यादा से ज्यादा पक्षकारों को नोटिस तामिला करवाया जाए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव देवेन्द्र नाथ गोस्वामी ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु विभिन्न प्रकार के शिविरों तथा पराविधिक स्वयं सेवकों के माध्यम से भी किया जा रहा है।
जिला जज ने समस्त न्यायिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा मामलों का निस्तारण करें।
बैठक में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय नासीर अहमद, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण अनिल कुमार त्रिपाठी, अपर जिला जज-प्रथम रमेश दूबे, अपर जिला जज एससी एसटी भूपेंद्र राय, नोडल ऑफिसर एवं अपर जिला जज पॉस्को कृष्ण कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चेतना त्यागी, सिविल जज सीनियर डिवीजन संजय राज पांडेय, सिविल जज सीनियर डिवीजन एफटीसी सुनील कुमार सिंह, सिविल जज जूनियर डिवीजन मिमोह यादव, न्यायिक मजिस्ट्रेट भारती तयाल, प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्यायालय अशोक कुमार कसौधन, अतिरिक्त सिविल जज जूनियर डिवीजन नरेंद्र कुमार यादव, न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय मेहदावल चंदन सिंह, सिविल जज जूनियर डिवीजन एफटीसी अभिनव त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश