
संतकबीरनगर। प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के तहत घाघरा नदी में मत्स्य सम्पदा के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से बुधवार को बीड़हर घाट पर दो लाख भारतीय मेजर कार्प मछलियों की अंगुलिकाओं का संचय किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धनघटा विधायक गणेश चंद्र चौहान रहे।
इस अवसर पर विधायक चौहान ने कहा कि मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। सरकार किसानों व मत्स्य पालकों की आमदनी बढ़ाने के लिए निरंतर योजनाएं चला रही है। नदी में मत्स्य संचय से पारिस्थितिकी संतुलन के साथ मत्स्य उत्पादन में भी वृद्धि होगी।
कार्यक्रम में उप निदेशक मत्स्य महेश चौहान, मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंद किशोर प्रसाद, ज्येष्ठ मत्स्य निरीक्षक भूपेंद्र कुमार सिंह, मत्स्य निरीक्षक शशि प्रकाश, वरिष्ठ सहायक मुश्ताक अहमद, हैंसर समिति सचिव सुरेंद्र कुमार निषाद, अध्यक्ष राम कोमल, अमरनाथ निषाद ,जितेंद्र विश्वकर्मा , हेमन्त चतुर्वेदी व बड़ी संख्या में मत्स्य पालक व स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।