
संत कबीर नगर । अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक/वृद्ध जन दिवस के दिन कोषागार कार्यालय संत कबीर नगर में वरिष्ठ कोषाधिकारी त्रिभुवन लाल की अध्यक्षता में वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी के कक्ष में वरिष्ठ कोषाधिकारी द्वारा फूल मालाओं से एवं मिष्ठान खिलाते हुए वरिष्ठ नागरिकों का अभिनंदन एवं स्वागत किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज एवं देश की धरोहर हैं जिन्हें सदैव आदर एवं सम्मान दिया जाना चाहिए
इस अवसर पर समस्त कोषागार पटल सहायक, पेंशनर संघ के अध्यक्ष सुभाष यादव, दयाराम त्रिपाठी, राम जियावन, इनामुल्लाह कुरैशी आदि वरिष्ठ नागरिक एवं अन्य पेंशनर्स आदि उपस्थित रहे।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश