

संत कबीर नगर । पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देश के क्रम में शासन द्वारा चलाए जा रहे महिला*मिशन शक्ति फेज 05* अभियान में बच्चियों/महिलाओं के विरुद्ध छेड़छाड़ व यौन उत्पीड़न जैसे अप्रिय घटनाओं की रोकथाम हेतु एंटी रोमियो टीम महिला थानाध्यक्ष पूनम मौर्या व, महिला आरक्षी आकृति सिंह, म0आ0 नेहा सिंह महिला पीआरडी सुनीता यादव , महिला पीआरडी सुमन , महिला पीआरडी अंजली, महिला पीआरडी लीलावती महिला थाना जनपद संत कबीर नगर द्वारा चलाए जा रहे **मिशन शक्ति फेज 05*अभियान के अंतर्गत सिटी क्षेत्र में भ्रमण कर बालिका /महिला सुरक्षा अभियान चलाया गया।
मिशन शक्ति फेज -5.0 के तहत महिला बीपीओ को आवश्यक आदेश निर्देश से अवगत कराया गयाl इस अभियान के तहत रेलवे स्टेशन खलीलाबाद जाकर महिलाओं व बच्चियों को मिशन शक्ति के बारे में व आत्मरक्षा के बारे में बताया गया साथ ही हेल्पलाइन नंबर *1090, 181, 112, 1076 व 1098, 108,102, 1930साइबर हेल्प लाइन तथा मिशन शक्ति फेज 05 के संबंध में जानकारी दी गई l
मिशन शक्ति फेज -5.0 के तहत 50 पंपलेट बालिकाओं में बाटे गये। एंटी रोमियो चेकिंग के दौरान 03 स्थानों (समय माता मंदिर, मेहदावल बाईपास, बैंक चौराहा,)पर 30 व्यक्तियो से पूछताछ किया गया, 02 शोहदे से माफीनामा भरवाकर चेतावनी के साथ छोड़ा गया l



More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान: डीएम ने 314-धनघटा (अ.जा.) के बूथों का किया स्थलीय निरीक्षण
थाना महुली का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
गोवर्धन घाट पर श्री सीताराम महायज्ञ के लिए हनुमान ध्वजा की स्थापना