
रिपोर्ट – दुर्गेश मिश्र
(पौली)

जनपद संत कबीर नगर के विकासखंड पौली अंतर्गत ग्राम पंचायत छितौनी, चंदौली माफी, छपरा मगर्वी व चौरा कला में सोशल ऑडिट बैठक सम्पन्न हुई।बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, राशन वितरण सहित अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ग्रामीणों को दी गई।सोशल ऑडिट टीम ने योजनाओं से जुड़ी जानकारी ग्रामवासियों के सामने प्रस्तुत की और पारदर्शिता व जवाबदेही पर जोर दिया। ग्रामीणों ने भी अपनी शंकाएं और शिकायतें बैठक में रखीं, जिनका समाधान करने का आश्वासन अधिकारियों ने दिया।इस मौके पर ग्राम पंचायत राजन पाण्डेय , देवेंद्र यादव, अर्चना मिश्रा, अखिलेश शर्मा, अब्दुल्लाह अमृत बाला एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।