विधायक मेहदावल द्वारा जनपद हेतु नव चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र किया गया वितरित
संत कबीर नगर 24 अक्टूबर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा आज लखनऊ में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत 1,526 ग्राम पंचायत अधिकारी, 360 ग्राम विकास अधिकारी (समाज कल्याण) एवं 64 समाज कल्याण पर्यवेक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया।

मुख्यमंत्री द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद में विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी व मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों एवं नव चयनित अभ्यर्थियों द्वारा देखा और सुना गया। इसी क्रम में जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी जी द्वारा 16 ग्राम पंचायत अधिकारी, 02 ग्राम विकास अधिकारी (समाज कल्याण) को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी तथा अपने पदीय दायित्वों का निष्ठापूर्वक व जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने की अपेक्षा व्यक्त किया।इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी राजेश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं नव चयनित अभ्यर्थी आदि उपस्थित रहे।



More Stories
तहसील धनघटा में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर अधिकारियों ने सुनीं जनसमस्याएं
जनपद में भारतरत्न, लौहपुरूष सरदार बल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयन्ती धूमधाम से मनायी गयी।
एडीएम की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।