खुर्शीद आलम
लखीमपुर खीरी जिले में आज दिनांक 25.10.2024 को पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा द्वारा रिज़र्व पुलिस लाइन में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस बल के शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए समस्त पुलिसकर्मियों से दौड़ लगवायी गयी एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल करवाया गया। परेड में पुलिस लाईन का पुलिस बल तथा विभिन्न कार्यालयों में नियुक्त पुलिसकर्मी सम्मिलित हुए। निरीक्षण के पश्चात परेड में शामिल समस्त पुलिसकर्मियों को साफ-सुथरी एवं स्वच्छ वर्दी धारण करने तथा नियमानुसार टर्नआउट मेंटेन करने हेतु निर्देशित किया गया।तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा क्वार्टर गार्द, एमटी शाखा, यूपी 112 पीआरवी, मेस, बैरक आदि का निरीक्षण किया गया। यूपी 112 पीआरवी में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट ऐड किट आदि विभिन्न उपकरणों का निरीक्षण करके उपकरणों की नियमित साफ-सफाई व समुचित देखरेख व कुशल संचालन हेतु निर्देश दिए गए। गार्द कमांडरों व विभिन्न शाखाओं के रजिस्टरों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। समस्त रजिस्टर्स/अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव तथा उन्हें अद्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया गया।पुलिस लाईन्स खीरी मे परेड के पश्चात शान्ति-व्यवस्था के मद्देनजर आयोजित मॉक बलवा ड्रिल का भी आयोजन किया गया। जिसमें एंटी राइट गन, अश्रु गैस गन आदि दंगा नियंत्रण उपकरणों का प्रयोग कर पुलिस बल द्वारा अभ्यास किया गया। साथ ही प्रतिसार निरीक्षक एवं उनकी टीम द्वारा बलवाईयों एवं दंगाइयों पर निंयत्रण हेतु मॉक ड्रिल का प्रदर्शन किया गया।



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।