रिपोर्ट -दुर्गेश मिश्र
धनघटा (संत कबीर नगर)। धनघटा तहसील क्षेत्र के दक्षिणांचल में चांडी पुर मार्ग स्थित सरयू नदी का जल स्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है वही ग्राम सभा गायघाट दक्षिणांचल के प्रधान बालेंद्र उर्फ पप्पू ने बताया की आधा दर्जन गांव बाढ़ के प्रभाव में आ गए हैं जबकि शासन प्रशासन बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं वहीं राहत कार्य में नव की व्यवस्था लगाई गई है लेकिन ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं जहां ग्रामीणों को अपने रहने के लिए बंधे का सहारा लेना पड़ रहा है वही पशुओं के चारे के लिए समस्याएं बढ़ती जा रही हैं तथा साथ ही साथ संक्रामक रोग का भय भी सता रहा है ग्रामीणों ने बताया अभी स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कोई व्यवस्था नहीं हो रही है संक्रामक रोग तथा सर्प दंश का खतरा भी बढ़ गया है आपको बता दें ग्रामीणों ने बताया की ग्राम सभा गायघाट दक्षिणांचल बालेंद्र उर्फ पप्पू तथा ग्राम सभा मौर के प्रधान प्रतिनिधि कन्हैया लाल यादव बाढ़ राहत कार्य में निरंतर अपना प्रयास कर रहे हैं किस तरह से ग्रामीणों को उनके सुरक्षित स्थान पर तथा आने-जाने के लिए नाव की व्यवस्था एवं अन्य समस्याओं से भी राहत दिलाया जाए ।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश