साफ़ संदेश कुशीनगर
अरविन्द कुमार
कसया –कुशीनगर। ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के पावन अवसर पर रोटरी क्लब कुशीनगर ने सेवा भाव का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। नगर में निकले जुलूस के दौरान चंद्रशेखर आजाद तिराहे पर रोटरी क्लब कुशीनगर के सदस्यों ने जुलूस में शामिल सभी श्रद्धालुओं के लिए मिष्ठान, शरबत और शुद्ध पेयजल का वितरण किया। यह सेवा कार्य नगरवासियों के बीच रोटरी की सामाजिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
कार्यक्रम की सफलता को लेकर कार्यक्रम संयोजक सरवरे आलम ‘छोटे’ ने सभी सदस्यों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि रोटरी क्लब कुशीनगर सदैव समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी रहेगा।
कार्यक्रम में रोटरी क्लब के अध्यक्ष वाहिद अली, सचिव अजय सिंह, उपाध्यक्ष दिनेश यादव, कोषाध्यक्ष दुर्गेश चतुर्वेदी, निदेशक सुनील सिंह, सरवरे आलम, नगर पालिका परिषद कुशीनगर के सभासद प्रतिनिधि साबिर अली, सत्येंद्र राय, इम्तियाज आलम, सगीर अंसारी, बबलू अंसारी, सुनील मद्धेशिया समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश