संत कबीर नगर । जिले के सांथा ब्लॉक क्षेत्र में आगामी स्वतंत्रता दिवस पर 40 हजार तिरंगे फहराए जाएंगे। जिसके लिए सांथा ब्लॉक क्षेत्र से दस स्वयं सहायता समूहों को चयनित किया गया है। तथा उन्हें 40 हजार झंडे बनाने का लक्ष्य दिया गया है। तिरंगा झंडे को तैयार करने में समूह की महिलाएं लगी हुई है।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत इन झंडों को 13 से 15 अगस्त तक घरों व प्रतिष्ठानों में लगाया जाएगा । हर घर तिरंगा अभियान के तहत मिलें अच्छे खासे रोजगार ने महिलाओं के चेहरों पर मुस्कान ला दिया है ।

झंडा बनाने के इस रोजगार से महिलाओं के आर्थिक स्थिति में जहां सुधार होगा वहीं उनके अंदर एक नया आत्मविश्वास भी जागेगा। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत प्रत्येक सरकारी भवन को सजाया जाएगा। साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम प्रधान को शत प्रतिशत घरों और दुकानों, शैक्षणिक संस्थानों,आगनबाड़ी केंद्रों व राशन की दुकान पर झंडा फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने का जिम्मा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने संभाल लिया है। जिसके क्रम में सांथा ब्लाक क्षेत्र की दस स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा काफी तेजी से तिरंगा झंडा बनाया जा रहा है। वहीं इस संबंध में ब्लॉक मिशन प्रबंधक सांथा पीके सिंह ने बताया कि समूह की महिलाओं ने झंडा बनाने का काम शुरू कर दिया है तथा सभी को झंडों के आकार के बारे में उन्हें जानकारी दी जा चुकी है ।



More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान: डीएम ने 314-धनघटा (अ.जा.) के बूथों का किया स्थलीय निरीक्षण
थाना महुली का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
गोवर्धन घाट पर श्री सीताराम महायज्ञ के लिए हनुमान ध्वजा की स्थापना