संत कबीर नगर । धनघटा तहसील क्षेत्र के नाथनगर ब्लाक क्षेत्र के प्रेमचंद्र इंटरमीडिएट कालेज गोरयाघाट संत कबीर नगर में आज 44 UPBN Ncc की सब जूनियर डिवीजन कैडेट के कमांडिंग आफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल रमन तिवारी, सूबेदार मेजर पवन कुमार के नेतृत्व में भर्ती अधिकारी आफिसर तृतीय इंद्रसेन राय द्वारा स्कूल परिसर में कुल 65 छात्रों का शारीरिक परीक्षण किया गया जिसमें 46 छात्र चयनित किये गए। इस अवसर पर विद्यालय के सहायक प्रधानाचार्य भानु प्रताप, प्रवक्ता रवींद्र नाथ, दीपक कुमार संदीप कुमार के संयुक्त नेतृत्व में 46 उत्तीर्ण छात्रों के राष्ट्र हित में योगदान करने की प्रेरणा देते हुए उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
नाथनगर ब्लाक क्षेत्र के प्रेमचंद्र इंटरनेशनल कालेज गोरयाघाट संत कबीर नगर यूपी बटालियन मेडिकल चेकअप में 46 छात्रों का हुआ चयन।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश