संत कबीर नगर । जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि सभी सम्मानित जनपदवासी पूरे धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ आपसी भाई-चारे के माहौल में स्वतंत्रता दिवस मनाए।

सभी लोग अपने घरों/दुकानों/प्रतिष्ठानों पर देशभक्ति, आदर एवं सम्मान के साथ तिरंगा झंडा फहराएं।उन्होंने कहा कि देश की आजादी असंख्य देशभक्तों, क्रांतिकारियों एवं अमर शहीदों के बलिदान के पश्चात मिली है। इसे बनाए रखने की जिम्मेदारी प्रत्येक नागरिक की है।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश