(महुली) संत कबीर नगर। महुली थाना के स्थानीय कस्बा निवासी फ़ीरोज़ अहमद चौथे नंबर के बेटे मुहम्मद आमिर की विद्युत स्पर्शा घात से हुई मौत के बाद परिजनों का रो-रो करके बुरा हाल है। जवान बेटा खोने के बाद मां शहनाज़ व बहन सना व सोनी रह रहकर अचेत हो जा रही हैं। आसपास के लोग संभालने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वह चीख पुकारों के साथ बेटे की याद में बेहोश हो जा रही हैं। मां का कहना है कि अभी एक घंटा पहले बेटा मेरे साथ था। अचानक इस घटना ने उसे बेदम कर दिया है। मालूम हो कि मृतक मुहम्मद आमिर के पिता फ़ीरोज़ मुम्बई में मजदूरी करते हैं। जिन्हें इस घटना से अवगत करा दिया गया है। परिजन सहित पूरे कस्बे के लोग इस घटना से गमगीन हैं।
जवान बेटे की मौत से मां और बहनों का रो-रो करके बुरा हाल



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश