संत कबीर नगर । जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा ने बताया है कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर आगामी दिनांक 22 जनवरी, 23 जनवरी एवं 24 जनवरी 2024 को एन.आई. एक्ट तथा दिनांक 29 जनवरी, 30 जनवरी एवं 31 जनवरी को विद्युत से संबंधित मामलों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लोक अदालत प्रातः 10:00 बजे से सायं 03 बजे तक संबंधित न्यायालय में आयोजित होगा। इस विशेष लोक अदालत में एन आई एक्ट अर्थात चेक बाउंस तथा विद्युत अधिनियम 2003 के मामलों का निस्तारण सुलह – समझौते के आधार पर किया जाएगा। एन आई एक्ट के मामले लोवर कोर्ट तथा विद्युत के मामले अपर जिला जज फास्ट्रैक द्वितीय में लंबित हैं। पक्षकार स्वयं अथवा अपने अधिवक्ता के माध्यम से उपस्थित होकर लोक अदालत में प्रतिभाग करते हुए सुलह समझौते के आधार पर अपने मामलों का निस्तारण कर सकते हैं।
एन आई एक्ट एवं विद्युत के लंबित मामलों हेतु आयोजित होगी विशेष लोक अदालत- जनपद न्यायाधीश



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश