रिपोर्ट -दुर्गेश मिश्र
संत कबीर नगर ।महुली थाना क्षेत्र के धौरेपार बढ़या गांव निवासी युवक को बुधवार देर रात बाजार से घर वापस आते समय तेज बाइक सवार ने ठोकर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों द्वारा अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची महुली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।काली जगदीशपुर चौकी अंतर्गत बुधवार को धौरेपार बढ़या गांव निवासी सीताराम पुत्र मंगल बेलदार बाजार करने के लिए काली जगदीशपुर गया था। सामान की खरीदारी कर पैदल ही घर वापस आ रहा था। जैसे ही वह धर्मेंद्र गुप्ता के घर के सामने बनी पुलिया पर पहुंचा तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार ने ठोकर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर युवक के परिजन मौके पर पहुंच गए। हॉस्पिटल ले जाते समय रास्ते में ही युवक की मृत्यु हो गई। मृतक के पिता मंगल ने बाइक संख्या UP 58h 3214 सहित अज्ञात चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। महुली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि मृतक के पिता के तहरीर में लिखे गाड़ी संख्या पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश