सुजौली,बहराइच।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत जंगल गुलरिहा के नए उपकेंद्र का उद्घाटन ग्राम नोकापुरवा में किया गया।

इस दौरान सीएचओ कमलेश ने बताया कि गांव में काफी दिनों से उपकेंद्र न होने से मातृ व शिशु को मिलने वाली सुविधाएं उन्हें नहीं मिल पा रही थी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली यहां से चार किलोमीटर की दूरी पर स्थित है बरसात के समय आ रही भयानक बाढ़ में ग्रामीणों व महिलाओं को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाने में काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था इसके लिए लगातार ग्रामीणों की नोकापुरवा में उप केंद्र बनाने की मांग की थी जिसके लिए प्रस्ताव भेजा गया था। जिसके पश्चात आज उपकेंद्र का उद्घाटन किया गया है, जिसमें अब कुछ ही दिनों के अंदर नई एएनएम की तैनाती हो जाएगी और महिलाओं व बच्चों को इलाज मिलना शुरू हो जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रधान प्रतिनिधि जंगल गुलरिया रहे
इस अवसर पर सीएचओ कमलेश,एएनएम सत्यवती ,आशा बहु ममता,निर्मला व आशा संगनी सुनीता सहित काफी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण व महिलाए मौजूद रही



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश