Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में दुर्गापूजा/नवरात्रि, दशहरा के दृष्टिगत सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।

Spread the love

दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना से लेकर विसर्जन तक की व्यवस्था को सम्बन्धित अधिकारीगण स्थलीय निरीक्षण कर सम्भावित समस्याओं का करें निराकरण-मण्डलायुक्त ।

आगामी त्योहार नवरात्रि, दशहरा एवं दीपावली परम्परागत ढंग से मनाये जनपदवासी-मण्डलायुक्त

अधिकारीगण आयोजक मण्डली के साथ समन्वय स्थापित करते हुये सभी आवश्यक तैयारी करें पूर्ण-आईजी।

संत कबीर नगर । मण्डलायुक्त, बस्ती मण्डल, बस्ती अखिलेश सिंह व पुलिस महानिरीक्षक बस्ती, परिक्षेत्र बस्ती आर.के. भारद्वाज द्वारा संयुक्त रूप से जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता की उपस्थिति में दुर्गापूजा नवरात्रि, दशहरा, दीपावली सहित आगामी त्योहारों के दौरान शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत सम्बन्धित विभागों द्वारा की गयी तैयारियों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्बन्धित अधिकारियों/पुलिस अधिकारियों के साथ आयोजित हुई। बैठक में मण्डलायुक्त ने सभी को दुर्गापूजा एवं दशहरा की शुभकामनायें देते हुये जनपद में दुर्गापूजा/नवरात्रि पर्व के दौरान होने वाले आयोजनों जैसे दुर्गा पाण्डालों में मूर्तियों की स्थापना से लेकर मंचन, समापन एवं विसर्जन तक को सकुसल एवं सुरक्षित रूप से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत प्रशासन/पुलिस प्रशासन द्वारा की गयी तैयारियों की तहसीलवार/थानावार जानकारी प्राप्त करते हुये आवश्यक बिन्दुओं पर सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया।

उन्होंने अपने सम्बोधन में मा0 मुख्यमंत्री जी की मंशा को जाहिर करते हुए कहा कि त्योहारों को मनाये जाने के दौरान आम जनमानस की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए, दुर्गापूजा पाण्डालों को सड़कों पर न लगाया जाए, डी0जे0 एवं अन्य वाद्य यंत्रो को तेज आवाज में न बजाया जाए, प्रतिमाओं/मूर्तियों की उचाई ज्यादा न रखी जाए, जिससे बिजली के तारों आदि में छू जाने से दुर्घटना की सम्भावना बनी रहती है और यदि किसी स्थान पर प्रतिमा की उंचाई अपेक्षाकृत अधिक है तो सम्बन्धित उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी द्वारा यह सुनिश्चित कर लिया जाये कि विसर्जन के दौरान रास्तों में किसी प्रकार का कोई अवरोध न हो। मण्डलायुक्त ने सभी उप जिलाधिकारी, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारियों से तैयारियों/कृत कार्यवाहियों के सम्बन्ध में विशेष जानकारी प्राप्त करते हुये स्पष्टरूप से निर्देशित किया कि आवश्कतानुसार बार-बार स्थलीय भ्रमण कर पहले से ही सम्भावित समस्यायों का निराकरण सुनिश्चित कर लिया जाये। शांति, सुरक्षा, कानून व्यवस्था, त्योहारों का मूल उद्देश्य भंग करने अथवा किसी भी अन्य तरीके से जैसे-व्हाट्सस्एप, फेसबुक, इन्स्टाग्राम व अन्य किसी सोशल मीडिया पर भ्रामक टिप्पणी करने या किसी भी तरह का अफवाह फैलाने वालों के विरूद्ध त्वरित एवं सख्त कार्यवाही की जाए। आईजी आर.के. भारद्वाराज ने जनपद में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के सुचारू संचालन के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक सहित सीओ, थानाध्यक्ष से विभिन्न बिन्दुओं पर जानकारी प्राप्त करते हुये कहा कि विगत वर्षों में संज्ञान मे आयी घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुये तदनुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कर ली जाये। उन्होंने विद्युत विभाग एवं नगर पालिका/नगर पंचायत को निर्देशित किया कि दुर्गा पूजा पाण्डाल स्थल से लेकर विसर्जन तक के रास्तों में सड़क, साफ-सफाई, प्रकाश एवं बिजली के तारों की उंचाई आदि का विधिवत निरीक्षण करते हुये आवश्यकतानुसार सुधार कर लिया जाये। उन्होंने कहा कि दुर्गापूजा पाण्डालों में आयोजक मण्डली के साथ समन्वय स्थापित कर 24×7 ड्यूटी सुनिश्चित की जाये, जिसके साथ पुलिस की भी ड्यूटी लगायी जाये। उन्होंने कहा कि इस बात की जांच कर ली जाये कि दुर्गापूजा पाण्डाल रास्तों पर न हो तथा पाण्डल का फ्रंट प्वाइंट भी मुख्य मार्ग के तरफ नहीं होना चाहिये, जिससे आवागमन बाधित न हो। उन्होंने विद्युत सुरक्षा, अन्य सुरक्षा से सम्बन्धित विशेष सतर्कता बरतने एवं इस सम्बन्ध में पहले से ही आवश्यक व्यवस्थायें, जैसे फायर सेफ्टी इक्यूपमेंट आदि उपलब्ध रखने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन वाले रास्तों का निरीक्षण सम्बन्धित उप जिलाधिकारी, थानाध्यक्ष एवं अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत, विद्युत सभी लोग सथा मिलकर कर लें, जिससे अपने विभाग से सम्बन्धित समस्या का तत्काल निराकर हो सके। डीजे का इस्तेमाल निर्धारित आवाज एवं उंचाई में ही किया जाये। विसर्जन के दौरान सुविधा और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाये तथा पुलिस बल की पर्याप्त व्यवस्था भी सुनिश्चित रखी जाये। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जनपद में त्योहारों को शांति, सुरक्षा एवं परम्परागत रूप से सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत की गयी तैयारियों की विस्तृत जानकारी मण्डलायुक्त एवं आईजी को देते हुये कहा कि सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत सभी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ कर लिया गया है। इस सम्बन्ध में मण्डलायुक्त एवं आईजी द्वारा दिये गये निर्देशों/मार्गदर्शन का अक्षरशः पालन किया जायेगा। अधिकारीद्वय ने मण्डलायुक्त एवं आईजी को आवश्यक दिशानिर्देश/मार्गदर्शन देने के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षाक संतोष कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर शैलेष दुबे, उपजिलाधिकारी मेंहदावल अरुण वर्मा, उप जिलाधिकारी धनघटा उत्कर्ष श्रीवास्तव, अपर उप जिलाधिकारी रमेश चन्द्र, सी.ओ. खलीलाबाद दीपांशी राठोर, सीओ. धनघटा बृजेश सिंह, सी.ओ. मेंहदावल अम्बरीश सिंह भदौरिया, सीओ यातायात केशवनाथ, जिला विकास अधिकारी सुरेश चन्द्र केसरवानी, डी.सी. एन.आर.एल.एम. जीशान रिजवी, जिला आबकारी अधिकारी आर.पी. तिवारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी जे.पी. तिवारी, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत, अधि0 अभियन्ता लोक निर्माण विभाग आर.के. पाण्डेय, डी.पी.आर.ओ. पी.के. यादव, समस्त ईओ सहित सम्बन्धित अधिकारी व थाना प्रभारी आदि उपस्थित रहे।

[horizontal_news]
Right Menu Icon