संत कबीर नगर । जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार की अध्यक्षता में निपुण भारत के अंतर्गत जिला टास्क फोर्स की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संबंधित विभागीय अधिकारियों से जानकारी प्राप्त करते हुए विद्यालयों को निपुण बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ प्रेरणा निरीक्षण ऐप पर निरीक्षण हेतु एक ए आर पी को दो दिवस के अंदर नामित किया जाए। बैठक में ऑपरेशन कायाकल्प द्वारा संतृप्त विद्यालयों का प्रगति तथा असंतृप्त विद्यालयों की समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मूलभूत सुविधाओं से असंतृप्त विद्यालयों की सूची खंड विकास अधिकारी को उपलब्ध कराते हुए कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।इस अवसर पर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विकास अधिकारी सुरेश चंद्र केसरवानी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक संदीप चौधरी, प्राचार्य डाइट, खंड विकास अधिकारी, समस्त सहायक विकास अधिकारी पंचायत एवं समस्त खंड शिक्षा अधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारी याद उपस्थित रहे।
सीडीओ की अध्यक्षता में निपुण भारत से सम्बंधित जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई आयोजित



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश