रिपोर्ट- दुर्गेश मिश्र
संत कबीर नगर । धनघटा तहसील अन्तर्गत नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत लोइयाभार में आज ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस चौपाल में पहुंचे सहायक विकास अधिकारी कृषि एवं पंचायत सचिव शिवेंद्र कुमार ने चौपाल में उपस्थित जनता की समस्याओं को सुना और जनता द्वारा पेश किए गए पेंशन योजनाओं व पीएम किसान सम्मान निधि आदि से संबंधित समस्याओं को क्रमानुसार सुनते हुए जल्द ही निस्तारण के लिए आश्वासन भी दिया। इस चौपाल में ग्रामीणों ने आवास, सड़क, जल निकासी, सहित कई नि:शुल्क राशन सहित कई जनकल्याणकारी योजनाओं को हम लोगों तक पहुंचाने में ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान की काफी सराहना किया है।इस आयोजित कार्यक्रम में ग्राम प्रधान शुभलक्ष्मी, रंजीत चौधरी, राजीव यादव, अजीत चौधरी, बाबू लाल गौतम सहित दर्जनों महिला पुरुष ग्रामीण मौजूद रहे।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश