समीर सिद्दीकी (औरंगजेब)जिला सह प्रभारी महाराजगंज
साफ संदेश
निचलौल।जनपद महाराजगंज के स्थानीय थाना निचलौल के अन्तर्गत पुलिस ने ऑपरेशन कवच अभियान में बॉर्डर गांव के सर्वे के संबंध में विभिन्न ग्रामसभाओं बहुआर खुर्द मिश्रौलिया,बैठवलिया,झुलनीपुर में ग्राम पंचायत भवन में प्रत्येक गांव में अलग अलग मीटिंग का आयोजन किया गया।और गांव की अन्य निजी समस्याओं का निवारण सहित बॉर्डर से आने जाने वाले रास्तों एवं गांव के धार्मिक स्थलों का भौतिक सत्यापन करते हुए आदेशों निर्देशों के अनुरूप सूचनाओं का कलेक्शन किया गया।तथा झुलनीपुर बॉर्डर पर निरीक्षण करते हुए फुट पेट्रोलिंग भी की गई।अग्निशमन दल क्षेत्राधिकारी जसवीर सिंह के पर्यवेक्षण में एवं बहुआर चौकी इंचार्ज मनीष पटेल के संग ग्रामीणों का जायेजा लिया गया।और लोगो की समस्याओं का निराकरण किया गया।इस दौरान बहुआर चौकी इंचार्ज मनीष पटेल सहित हेड कांस्टेबल योगेन्द्र सिंह,हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार,हेड कांस्टेबल अभिलेष कुमार,चौकीदार वाजिद अली थाना प्रभारी एचटीयू टीम मय पुलिसकर्मी मौजूद रहे।



More Stories
गोरखपुर से विश्व साहित्य तक पहुंची संत सौरभ की सद्भाव यात्रा
बाबा बैजूधाम में डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, विधि-विधान से किया पूजन
नीलमणि ने पेश की सेवा और समर्पण की एक और मिसाल, अधिवक्ता चैंबर का हुआ भव्य लोकार्पण