औरंगजेब शेख (समीर)जिला सह प्रभारी महाराजगंज
साफ संदेश
निचलौल जनपद महाराजगंज के पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ के निर्देशन में ग्रामीण क्षेत्रों में जन चौपाल लगाकर लोगो की विभिन्न प्रकार की समस्याओं का निराकरण करने हेतु थाना प्रभारी आनंद कुमार गुप्ता ग्रामसभा मिश्रौलीया में ग्राम पंचायत पर जन चौपाल लगाकर लोगो की समस्या सुनी।और इस गांव से जुड़े रास्ते को भूमि,आपसी बंटवारे,पुश्तैनी भूमि विवाद सहित अन्य अनेक समस्याओं की जनता से संवाद स्थापित करते हुए सतही जानकारी ली गई।और विवादों का समाधान कराने का भरोसा दिलाया गया।और इसी सम्बन्ध में पुलिस ने विवाद के सम्पूर्ण समाधान हेतु जनता से शासन प्रशासन की मदद लेने की बात कहते हुए हुए अनुरोध किया।और साथ ही साथ व्यक्तिगत और परिवेश की स्वच्छता बनाए रखने पर बल दिया।जिसमें ग्रामसभा के दो समस्याओं का निराकरण भी खुद मौके पर पहुंच कर एके गुप्ता ने अग्रिम कार्यवाही हेतु सम्बन्धित चौकी पर सौंप दिया।इस मौके पर थाना प्रभारी आनंद कुमार गुप्ता,कांस्टेबल प्रमोद कुमार,जितेंद्र पाल सिंह बीजेपी जिला उपाध्यक्ष, पूर्व प्रधान उमा पाल, बेचन पासवान,राजेश पासवान,सत्यनारायण रोजगार सेवक, ग्राम प्रधान सोनकेशा देवी,छविलाल रामदरश शर्मा,चौकीदार वाजिद अली,सहित समस्त ग्रामसभा के लोग मौजूद रहे।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश