रिर्पोट – जावेद अहमद
सेमरियावां। संतकबीरनगर रविवार को मदरसा बोर्ड के सदस्य तनवीर रिजवी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री अनवार आलम चौधरी के छपिया छितौना स्थित आवास पर पहुंचे इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में चल मदरसों से सम्बंधित बिंदुओं पर विधिवत मंथन किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से रुबरु होते हुए कहा कि मदरसा शिक्षा प्रणाली में उत्थान हेतु बोर्ड हर संभव प्रयास में लगा हुआ है। शासन की मंशा है कि मदरसों में मांटेसरी के तर्ज पर शिक्षा प्रणाली लागू की जाए। जिससे मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों के भीतर हीन भावना का संचार ना हो। साथ ही जाली, फर्जी व पॉकेट में चल रहे मदरसों को बंद कर उच्च स्तरीय शिक्षा प्रणाली को लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले तीन वर्षों में मदरसा शिक्षा प्रणाली का कायाकल्प हो जाएगा। जिससे मदरसा के छात्र छात्राओं को उच्चकोटि की तकनीकी शिक्षा भी उपलब्ध कराई जाएगी।उन्होंने कहा प्रेस वार्ता के माध्यम से मैं संतकबीरनगर की जनता को आश्वासन देता हूं कि मौजूदा सरकार मदरसों को मांटेसरी के तर्ज पर लाकर खड़ा करेगी।तनवीर रिजवी ने कहा कि आने वाले तीन समय में मदरसा शिक्षा प्रणाली का कायाकल्प हो जाएगा। मदरसों के बदहाली को सवारने की अपील की गई। इस मौके पर मौलाना अब्दुल मन्नान, मास्टर सफीकुर्रहमान, अब्दुल सादिक, मास्टर इसरार अहमद, अनवार अहमद, जिशान अहमद, पप्पू, जियाउलहक, अब्दुल अहद, साहबाज अहमद, आलीम बाबा, सौदागर, हाफिज फैजान, अहमद आदि उपस्थित रहे।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश