औरंगजेब शेख जिला सह प्रभारी महाराजगंज
साफ संदेश
निचलौल जनपद महाराजगंज के पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तूभ के निर्देशानुसार यातायात नियम का पालन कराने हेतु रविवार को निचलौल पुलिस द्वारा शांति सुरक्षा एवं यातायात नियमो का पालन कराने के क्रम में बाइक रैली निकाली गई।यह बाइक रैली थाना निचलौल से प्रारम्भ हुआ मैन कस्बा से होते हुए चमनगंज पूल,मारवाड़ी मुहल्ले, मैन तिराहे से होते हुए घोड़हवा आदि समस्त जगहों पर बाइक रैली निकाली गई।जिससे लोगो को पूरी तरह से जागरूक किया जा सके।और लोग अपने आपको सुरक्षित महसूस कर सकें।ताकि आए दिन हो रहे सड़क दुर्घटना से बचा जा सके।वैसे यातायात का पालन कराने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है।जिससे कोई भी अप्रिय घटना घटित न हो।इसी क्रम में जागरूकता अभियान चलाया गया।और एक सबक भी दिया गया कि बाइक यदि आप चलाए तो शराब पीकर न चलाएं।बिल्कुल कम स्पीड में चलें।और मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट का प्रयोग जरूर करें।क्युकी “सावधानी हटी दुर्घटना घटी”जागरूकता अभियान का यह एक नारा भी दिया गया है।इस रैली में निचलौल पुलिस के उपनिरीक्षक फिरोज आलम सिद्दीकी,उपनिरीक्षक मनीष पटेल,उपनिरीक्षक अनिल कुमार राय,उपनिरीक्षक अरुण कुमार,प्रेमशंकर आर्य सहित तमाम पुलिस कर्मी गण मौजूद रहे।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश